
पटना संवाददाता: धान खरीद के मुद्दे पर विपक्ष के विधायकों ने मंगलवार को विधानसभा से वाकआउट किया. विपक्ष के सवाल के जवाब में सरकार की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया कि धान खरीद के लिए समय सीमा अब नहीं बढ़ाई जाएगी. इससे नाराज होकर विपक्ष के विधायक सदन से निकल गए. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि किसानों को सरकार ठगने का काम कर रही है. किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा गया है. सरकार किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है. तेजस्वी ने कहा कि धान खरीद की समय सीमा बढ़नी चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि उन्हें अपनी अंतरात्मा की आवाज पर इस्तीफा देना चाहिए.
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More