
Bharat Varta Desk: शिव शक्ति योगपीठ, नवगछिया के संस्थापक परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कहा कि धर्म के रास्ते पर चलकर ही आदमी सुखी रह सकता है। उन्होंने कहा कि पूजापाठ के अलावे सेवा, दान, गरीबों का कल्याण धर्म के मार्ग हैं। वे झारखंड के साहिबगंज जिला मुख्यालय के महादेवगंज स्थित प्राचीन ठाकुरबाड़ी में भक्तों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर परमहंस आगमानंद जी ने कहा कि जीवन में धर्म को पकड़कर रखनी चाहिए यानी धर्म सम्मत काम करते रहना चाहिए। अच्छे काम, अच्छे विचार, अच्छे गुण, अच्छे संबंध, अच्छी सोच, अच्छी कल्पना में जीवन का आनंद है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवत गीता धर्म से शुरू होता है और धर्म पर खत्म होता है। धर्मसम्मत व्यक्ति से अच्छे समाज, अच्छे राज्य और अच्छे राष्ट्र का निर्माण संभव है। आज समाज में धर्म के रास्तों पर चलने वाले का अभाव हो गया है। इसीलिए व्यक्ति भी दुखी है, परिवार दुखी है और समाज दुखी है। ईर्ष्या द्वेष, हिंसा, अपराध, बेईमानी, बीमारी से चारों ओर समस्या हो रही है। सुखी और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए हर व्यक्ति का दायित्व है धर्म सम्मत रास्ते पर चलना यानी अच्छी राह पर चलना। जीवन में सद्गुणों को अंगीकार करना। ऐसा काम की से दूसरों की पीड़ा हो नहीं करना। परोपकार पर आधारित सोच के साथ सारे कामों को करना। जब आप के परिवार के दूसरे सदस्य, मोहल्ले के लोग और शहर के लोग खुश और खुशहाल रहेंगे तो आपके जीवन में खुशहाली रहेगी। गोपाल दास जी महाराज ठाकुरबाड़ी के महंथ पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने आगमानंद को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और जाने-माने सामाजिक सेवी बजरंगी प्रसाद यादव ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर कौशल्या ज्योति और रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी ने भी विचार रखें।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More