
Bharat Varta desk: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जहां चुनाव के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं वहीं झारखंड से केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी सह प्रभारी बनाई गई हैं। बिहार से राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को भी सह प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। विवेक भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सीपी ठाकुर के बेटे हैं। इनके अलावा केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा मामले के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, संसदीय और पर्यटन मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय कृषि मंत्री शोभा करदाजे, हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और राज्यसभा सांसद सरोज पांडे भी प्रभारी बनाए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश से उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने इस आशय का पत्र जारी किया है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More