
धनबाद, भारत वार्ता संवाददाता : झारखंड के धनबाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (अष्टम) उत्तम आनंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में धनबाद पुलिस ने 243 लोगों को हिरासत में लिया है। 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब तक थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि एडीजे की मौत मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। हालांकि इस घटना की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कर दी है। सीबीआई को जाने के पहले पुलिस अपना काम कर रही है। एसएससी ने बताया कि टेंपो से टक्कर मरने से हुई मौत मामले में केस दर्ज करने में देरी के कारण थाना प्रभारी पर कार्रवाई की गई है वहीं दूसरी ओर दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करने पर प्रशिक्षु दरोगा आदर्श कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More