
भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता: अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में बुधवार को एक सगे भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके पर से फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार इंद्रदेव यादव के यहां जमीनी विवाद को लेकर करीब साढ़े दस बजे भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. बताया गया है कि इंद्रदेव यादव अपनी बेटी गुंजन देेवी के नाम दो बीघा जमीन देना चाहते थे. यह बात इंद्रदेव यादव के दोनों बेटे दीपक यादव व पंकज यादव को नागवार गुजरी. आज सुबह इस मुद्दे परपिता व दोनों पुत्र में विवाद छिड़ गया. इस दौरान एक भाई ने अपनी बहन गुंजन देवी को गोली मार उसको खत्म कर दिया गोली महिला की सीने के पास लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी.
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अकबरनगर थानाध्यक्ष शंभु कुमार पासवान सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुच मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने महिला के शव को स्वजनों के साथ पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया. मृतक के पिता इंद्रदेव यादव ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी विधवा हो गई थी. तब से वह यहीं रह रही थी. पति नहीं होने से दो बीघा जमीन अपनी बेटी को देने की बात हो रही थी. इसी को लेकर आज दोनों बेटों से विवाद हुआ और इस दौरान मेरा बेटा दीपक कुमार ने पुत्री गुंजन देवी पर गोली चला दिया जिसके कारण मौकेे पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर घटना के बाद पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में यह खबर आग की तरह फैल गयी. घटना को लेकर गांव में हड़कंप मचा हुआ है. इस सबन्ध में थाना प्रभारी शम्भू पासवान ने बताया पिता के बयान पर एक पुत्र को आरोपी बनाया गया है.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More