
Bharat varta desk: दो दिनों की बिहार यात्रा पर आज देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पटना पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी भी हैं। पटना हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। यहां से उतरने के बाद राष्ट्रपति सबसे पहले राज्यपाल से मिले। कुशल क्षेम पूछा उसके बाद उनके बगल में खड़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर बढ़े। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़ कर उनका अभिवादन किया। राष्ट्रपति मुख्यमंत्री के सामने कुछ देर तक रुके रहे। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से मिले। विधानसभा अध्यक्ष के निमंत्रण पर राष्ट्रपति विधानसभा के शताब्दी समारोह में भाग लेने पटना पहुंचे हैं। उनके स्वागत के लिए बिहार सरकार के कई मंत्री और राजनेता हवाई अड्डे पर मौजूद थे। राष्ट्रपति और उनकी पत्नी हवाई अड्डे से सीधे राजभवन गए।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More