पॉलिटिक्स

दो दिवसीय दौरे में अमित शाह ने बिहार चुनाव की बिसात बिछाई

Bharat varta Desk

गृह मंत्री अमित शाह ने आज (30 मार्च) से बिहार चुनाव का शंखनाद कर दिया है. दो दिनों के लिए बिहार दौरे पर आए अमित शाह ने दूसरे दिन 
गोपालगंज में रैली की. उनकी इस रैली में एनडीए में बिहार के अन्य सहयोगी दलों के बड़े नेतीओं ने भी शिरकत की. यहां उन्होंने चुनावी बिसात बिछाते हुए बिहार में मां सीता का मंदिर बनाने का ऐलान किया. अमित शाह ने बिहार की विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा. उन्होंने राजद और कांग्रेस पर बिहार के लिए कुछ भी न करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘लालू यादव केन्द्र सरकार में मंत्री थे, तब उन्होंने बिहार को क्या दिया? उन्हें इसका हिसाब-किताब देना चाहिए. न लालू यादव ने बिहार के लिये कुछ किया, न ही सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने यहां के विकास में कोई योगदान दिया.’गोपालगंज के पहले गृह और सहकारिता मंत्री ने पटना के बापू सभागार में सहकारिता के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। चुनाव का माहौल बनाने को उत्साहित अमित शाह ने लोगों से कहा कि इतने जोर से नारे लगाइए कि गूंज नागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी सुनाई पड़े.

दो दिनों के दौरे पर पटना पहुंचे अमित शाह ने पहले दिन बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद न सिर्फ एनडीए की एकजुटता पर बड़ा संदेश दिया, बल्कि विधानसभा चुनाव में जीत के टिप्स भी साफ-साफ शब्दों में दे दिया है जो बिहार एनडीए के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.






Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

16 hours ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

18 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

21 hours ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

5 days ago