स्वास्थ्य

देश में एक बार फिर कोरोना की हालत हुई भयावह, बिहार में हाई अलर्ट


भारत वार्ता संवाददाता
देश में कोरोना वायरस की स्थिति एक बार फिर भयावह हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 89 हजार 129 नए मामले सामने आए हैं.इससे भी ज्यादा चिंताजनक कोरोना से मरने वालों की संख्या का बढ़ना है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की सावधानियों को लेकर देश के लोगों को अलर्ट किया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना से 714 लोगों की मौत हो गई है . यह स्थिति पिछले साल के मार्च महीने से भी ज्यादा खराब है. अब देश में कोरोना के कुल 1 करोड़ 23 लाख 92 हजार 260 मामले हैं . जिसमें 6 लाख 58 हजार 909 ऐक्टिव केस हैं. वहीं अब तक कोरोना से 1 लाख 64 हजार 110 लोग मर चुके हैं.

बिहार की हालत चिंताजनक

बिहार में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल होता जा रहा है. राज्य सरकार ने सभी जिलों को हाई अलर्ट भेजा है. सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रोज 300 लोग इसकी जद में आ रहे हैं .पटना, भागलपुर, अररिया, बेगूसराय, गया, जहानाबाद, पश्चिमी चम्पारण, सीवान, रोहतास, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, समस्तीपुर, सारण तेजी से डेंजर जोन बनते जा रहे हैं. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय में एक साथ 58 मरीज मिले हैं. बड़ी संख्या में राजनेता भी इसके शिकार हो गए हैं.
पटना में तो स्थिति और भी भयावह हो गई है .यहां एक्टिव केसों की संख्या 641 तक पहुंच गई है, जबकि भागलपुर में भी एक्टिव केस 104 तक पहुंच गए हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 259 नए मरीज मिले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 76 मरीज पटना में हैं. वहीं रिकवरी दर में भी 1 प्रतिशत की कमी आई है. राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 1576 पर पहुंच गई है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 hours ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

4 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago