पॉलिटिक्स

देश का एक ऐसा शहर जहां रहते हैं एक ही दल के 8 सांसद

नई दिल्ली संवाददाता: गोरक्षनगरी यानी गोरखपुर से अद्भुत राजनीतिक कहानी जुड़ी है। गोरखपुर भारत का का ऐसा शहर है, जहां राज्यसभा व लोकसभा के आठ सांसद रहते हैं। इन सबका कार्यक्षेत्र भी अलग-अलग है, फिर भी मौका मिलते ही गोरखपुर आ जाते हैं। खास बात यह भी है कि सभी सांसद भाजपा के हैं।
1.शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने सिंघड़िया क्षेत्र में स्थायी आवास बना लिया है। वह अक्सर आकर आवास पर ही जनसुनवाई करते हैं।
2. बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान भी शहर में रहते हैं। उनका कार्यक्षेत्र बांसगांव है। आवास शहर में है।
3.राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल का घर भी गोरखपुर में है। वह लंबे समय तक शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। अब सांसद हैं। अक्सर रात्रि प्रवास आवास पर होता है।
4. राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद भी शहर में रहते हैं। वह चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं।
5. महराजगंज से भाजपा सांसद पंकज चौधरी का आवास भी गोरखपुर में है। सांसद का पूरा परिवार गोरक्षनगरी में ही रहता है।
6. संतकबीरनगर से भाजपा सांसद प्रवीण निषाद का स्थायी आवास गोरखपुर में है। प्रवीन निषाद का कार्यक्षेत्र भले ही संतकबीरनगर है लेकिन परिवार के साथ गोरखपुर में रहते हैं।
7. कुशीनगर से भाजपा सांसद विजय दुबे भी परिवार सहित गोरखपुर में रहते हैं।
8. देवरिया से भाजपा सांसद रमापति राम त्रिपाठी का स्थायी आवास भी गोरखपुर में है। सांसद का परिवार एबीवीपी कार्यालय के पास नगर निगम के आवास में रहता है। सांसद भी इसी आवास में रहते हैं। कामकाज निपटाकर वह अक्सर घर आ जाते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुराना नाता है इस शहर से
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर हैं। मुख्यमंत्री का स्थायी निवास भी गोरखपुर में है। वह जब भी आते हैं, गोरखनाथ मंदिर में प्रवास करते हैं।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

17 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago