देवघर मंदिर खोलने का फैसला कोरोना की स्थिति देखने के बाद ही- बोले हेमंत सोरेन

रांची, भारत वार्ता संवाददाता: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोरोना वायरस की सारी स्थितियों को देखने के बाद ही देवघर मंदिर खोलने के संबंध में फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से कोरोनावायरस को नियंत्रित करने में हम लगातार कामयाब हो रहे हैं। लेकिन अभी खतरा टला नहीं है।ऐसे में आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को खोलने को लेकर सरकार कोरोना से संबंधित सभी बातों का आकलन करने के बाद ही निर्णय लेगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री से मिलने पंडा धर्मरक्षिणी सभा, देवघर के प्रतिनिधि‌ पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने का आग्रह किया था। पंडा समाज के प्रतिनिधियों का कहना था कि महामारी के सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सीमित संख्या में लोगों को मंदिर में पूजा अर्चना और जल अर्पण करने की अनुमति दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री से मिलने के दौरान प्रधान सचिव विनय चौबे के अलावे पंडा धर्म धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज, महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर, उपाध्यक्ष संजय मिश्र और मनोज मिश्रा, मंत्री अरुणानंद झा और कोषाध्यक्ष देवेंद्र खवाड़े मौजूद रहे।

मंदिर खोलने के लिए दबाव

दूसरी ओर लोगों के दर्शन के लिए बाबा मंदिर खोलने को सरकार से लगातार मांग हो रही है। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर खोलने की मांग मुख्यमंत्री से की है। वही पिछले दिनों दुकानदारों ने मंदिर के सामने हाथ में कटोरा लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि मंदिर बंद होने के कारण उनके दुकान भी महीनों से बंद हैं। इसके चलते उनके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने मंदिर खोलने और विशेष आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग सरकार से की।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago