
Bharat varta desk: झारखंड सरकार ने देवघर के बाबा धाम मंदिर समेत सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार कि रांची में हुई बैठक में फैसला लिया गया। अब सभी धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के प्रवेश की अनुमति दे दी गई है। धार्मिक संस्थानों के संचालन से जुड़े लोगों यानी पुजारियों को कम से कम कोरोना वैक्सीन का एक डोज लेना जरूरी होगा।
जिलाधिकारी द्वारा चिन्हित धार्मिक स्थल जैसे देवघर स्थित बाबा धाम मंदिर इत्यादी में ई पास के माध्यम से अधिकतम 100 व्यक्ति एक घंटे में प्रवेश कर सकेंगे। सभी धार्मिक स्थलों के संबंध में क्षमता से 50 फ़ीसदी लोगों के जमा होने की अनुमति दी गई है। लेकिन 18 साल से कम उम्र के बच्चे धार्मिक स्थलों पर नहीं प्रवेश कर सकेंगे।
स्कूल की कक्षाओं में होगी पढ़ाई
इसके साथ ही कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर और स्कूल में 6 से 8 तक ऑफलाइन कक्षा की अनुमति दी गई है। सभी खेलकूद की गतिविधियों की बगैर दर्शक के आयोजन की अनुमति दी गई। बार और रेस्तरां रात 11:00 बजे तक खोले जा सकेंगे।
… दुर्गा पूजा के संबंध में गाइड लाइन जारी…….
-दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण की अनुमति दी गई
-पंडाल में एक समय में क्षमता का 50% या 25 से अधिक व्यक्ति ( जो कम हो) के एकत्रित होने पर रोक रहेगी।
-मेला आयोजन प्रतिबंधित रहेगा।
-मूर्ति की अधिकतम ऊंचाई 5 फीट होगी।
-कोई तोरण या स्वागत द्वार नहीं बनेगा।
-पंडाल किसी थीम पर आधारित नहीं होगा।
-भोग वितरण नहीं किया जाएगा।
-पूजा समिति द्वारा आमंत्रण पत्र नहीं वितरित किया जाएगा।
-संस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गरबा, डांडिया इत्यादि प्रतिबंधित रहेंगे।
-18 वर्ष से कम के व्यक्ति का प्रवेश अपेक्षित नहीं है।
-खाने पीने की कोई दुकान या ठेला आसपास नहीं लगेगा।
-विसर्जन जुलूस नहीं निकलेगा।
-जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थान पर विसर्जन किया जाएगा।
-पंडाल में किसी भी समय कोई व्यक्ति बिना मास्क के नहीं होगा।
-ढाक की अनुमति होगी।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More