दीदी माफ कर दो, मुझे अपना लो, टीएमसी का टिकट ठुकरा कर भाजपा में गई विधायक सरला मुर्मू का ममता बनर्जी से गुहार


कोलकाता भारत वार्ता संवाददाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वहां के लोग प्यार से दीदी कहते हैं. दीदी बंगाल के आवाम में लोकप्रिय हैं तभी तो केंद्र सरकार की सारी ताकत झोंक देने के बाद भी भारी बहुमत से जीत कर तीसरी बार सरकार में आई हैं. लेकिन पिछले दिनों यह बात भी देखी जा रही है कि ममता अपने विधायकों में भी काफी लोकप्रिय हैं. पिछले दिनों भाजपा की महिला विधायकों ने जिस तरह से टीएमसीी में‌लौटने के लिए ममता बनर्जी से गुहार लगाई है वह पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है.
मालदा के हबीबपुर विधानसभा क्षेत्र की सरला मुर्मु भाजपा से जीती है. उन्हें विधानसभा चुनाव के समय ममता टीएमसी का उम्मीदवार बनाना चाहती थी मगर उन्होंने ममता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. अब उन्होंने टीएमसी में वापस लौटने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी से से कहा है कि दीदी मुझे माफ कर दीजिए. बीजेपी में शामिल होना उनकी गलती थी . आप मुझे अपने पास बुला लीजिए, मुझे अपना लीजिए.

विधायक सोनाली गुहा ने कहा दीदी मैं आपके बिना जिंदा नहीं रह सकती

कुछ दिन पहले भाजपा की एक विधायक सोनाली गुहा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से गुहार लगाते हुए कहा था कि दीदी मुझे अपना छांव दीजिए. मैं आपके बिना नहीं रह सकती हूं जैसे कि मछली पानी के बिना नहीं रह सकती है. सोनाली ममता बनर्जी की काफी करीबी रही हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें टीएमसी से टिकट नहीं मिला तो वे रोने लगी थी. बाद में भाजपा ने उन्हें टिकट दे दिया और वे जीत गई मगर अब वे भाजपा में नहीं रहना चाहती हैं. उन्होंने ममता बनर्जी से कहा है कि मैं आपके पास आना चाहती हूं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago