
पटना : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। नई एनडीए सरकार में कुल 45 विभागों में आधे से अधिक भाजपा को मिले हैं। भाजपा को सर्वाधिक 23, जदयू को 19 जबकि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को दो और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को पिछली सरकार की तरह एक विभाग दिए गए हैं। भाजपा, जदयू और हम के मंत्री मंत्रिमंडल विस्तार तक एक से अधिक विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि 12 फरवरी को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार 13 या 14 फरवरी को नए मंत्रियों को शपथ दिलाया जा सकता है। इसके बाद नए मंत्रियों को उनके दल के वर्तमान मंत्रियों के पास आवंटित अतिरिक्त विभाग दिए जाएंगे।
भाजपा इस बार इस डबल इंजन की सरकार में नए फ्लेवर के साथ आ रही है। चर्चा है कि भाजपा कोटे से कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में को मौका मिल सकता है। मंत्रियों के नामों के चयन में युवा, जोशीले, अनुभवी एवं पार्टी संगठन के लिए समर्पित विधायकों व विधान पार्षदों के नामों पर विमर्श चल रहा। जातीय समीकरणों को साधने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने दो जोशीले नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाकर संदेश भी दिया है। विभागों के बंटवारे के मंत्रिमंडल विस्तार के लिए भाजपा एक्टिव हो गई है। अब भाजपा कोटे के मंत्रियों के नामों के चयन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। इस परिपेक्ष में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दिल्ली बुलाए गए हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार दिल्ली में दोनों उपमुख्यमंत्री की भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के समक्ष मंत्रिमंडल की गठन को लेकर चर्चा हुई है। दोनों उपमुख्यमंत्री गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलने पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार हाई कमान के द्वारा मंत्रिमंडल को लेकर संभावित नाम लगभग तय हो चुका है कि कौन-कौन से विधायक या विधान पार्षद मंत्री होंगे। चर्चा है कि नए मंत्रिमंडल के संभावित नामों की सूची भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास है। ऐसे में संभावित नामों को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। सूत्रों मिल रही जानकारी के अनुसार बिहार प्रभारी विनोद तावड़े अगले सप्ताह दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। विनोद तावड़े 7 और 8 फरवरी को पटना में भाजपा विधायकों व विधान पार्षदों के साथ नए मंत्रियों के नामों पर विमर्श करेंगे। तावड़े का विधायकों व विधान पार्षदों से विमर्श के बाद मंत्रियों के नामों लेकर पार्टी हाई कमान की हरी झंडी मिलेगी। उसके साथ ही भाजपा के नए मंत्रिमंडल के गठन की घोषणा हो जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भी किसी अनुभवी नेता के नाम का चयन किया जाएगा।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More