
Bharat varta desk: दिल्ली नगर निगम में आज मेयर पद के लिए मतदान होना था। मतदान से पहले एमसीडी में निगम की कार्यवाही शुरू भी हुई लेकिन आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों के बीच बवाल हो गया। इसके चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया। मेयर का चुनाव अब आगे होगा।
दरअसल शुक्रवार को जैसी ही नगर निगम की कार्यवाही के लिए पीठासीन अधिकारी ने मनोनीत पार्षदों को शपथ लेने के लिए बुलाया तो AAP पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। AAP के पार्षद मुकेश गोयल ने इसका विरोध किया और कहा कि ऐसा 15 सालों से हो रहा है लेकिन अब इसे बदलना पड़ेगा।
AAP का कहना है कि मनोनीत पार्षदों को वोटिंग का अधिकार देने की साजिश रची जा रही है। विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी के इतिहास में आज तक कभी सदन में मनोनीत पार्षदों ने वोट नहीं डाला है। भाजपा गलत ढंग से एमसीडी में क़ब्ज़ा करना चाहती है। उधर भाजपा नेताओं का कहना था कि अपनी संभावित हार से घबराकर आप पार्षद हंगामा कर रहे हैं। यह दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। भाजपा के कई पार्षदों ने घायल होने की शिकायत की है।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More