
Bharat varta desk;
मंत्रिपरिषद में फेरबदल और विस्तार होने की अटकलबाजी के बीच बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इसमें मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के साथ कई राज्यों में होने वाले चुनाव की तैयारी पर भी बात होगी। दूसरी ओर पटना में राष्ट्रीय जनता दल विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। आज शाम 4 बजे तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षद शामिल होंगे। इसमें 5 जुलाई को पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मनाने की तैयारी पर चर्चा होगी। इसके साथ राजद ने लोजपा नेता स्वर्गीय राम विलास पासवान की जयंती मनाने का भी फैसला किया है। बैठक में पार्टी की अगली रणनीति के बारे में भी मंथन होगा। इसलिए आज पटना से लेकर दिल्ली की बैठकों पर लोगों की निगाहें होंगी। nda और आरजेडी दोनों के लिए ये बैठकें काफी अहम मानी जा रही हैैं।
Bharat varta Desk जी कृष्णय्या हत्याकांड में बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद… Read More
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More