
सरकार के किसी प्रतिनिधि ने नहीं किया संपर्क
सरकार को नहीं है सड़क पर बैठे छात्रों की चिंता
नई दिल्ली संवाददाता : सस्ती शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग और जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला बंद करने के खिलाफ दिल्ली के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन मुख्यमंत्री आवास के समीप विकास भवन के बाहर सोमवार से चल रहा है। रविवार को यहां छात्रों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला बनाकर उस पुतले को ही अपना ज्ञापन सौंप दिया।
सिविल लाइंस स्थित विकास भवन के सामने चल रहे छात्रों के धरने तथा क्रमिक उपवास को रविवार को सातवां दिन हो चुका है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(अभाविप) के मुताबिक प्रदूषण तथा कोरोना वायरस के भय से रात दिन जूझ रहे छात्रों की सुध दिल्ली सरकार ने अभी तक नहीं ली है। रविवार को भी छात्र सरकार के किसी प्रतिनिधि के आकर बात करने के इंतजार में थे, परंतु सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का कोई संपर्क नहीं किया गया।
अभाविप के मुताबिक, दिल्ली सरकार की उदासीनता तथा तानाशाही का विरोध करते हुए छात्रों ने रविवार को मुख्यमंत्री का पुतला बनाकर उस पुतले को ही अपना ज्ञापन सौंप दिया। छात्रों ने पुतले के सामने हाथ जोड़कर विनती की कि वह छात्रों की मांगों को मान लें। पुतले को ज्ञापन देते समय जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पदाधिकारी तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More