पॉलिटिक्स

दिल्ली के चुनावी दंगल में पहुंचे योगी, कांग्रेस, राजद और वामपंथ पर जमकर बरसे

NewsNLive : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण लिए मतदान को अब कुछ ही दिन बचे हैं। भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी दंगल में उतर गए हैं। आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैमूर, अरवल और विक्रमगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

अरवल में योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि सृष्टि के पालक भगवान कृष्‍ण की धरती को काेटि-कोटि नमन करते हुए सबों का नमन करता हूं। बुद्ध ने भले ही जन्‍म कपिलवस्‍तु में लिया हो, साधना के लिए इसी धरती को चुना था। यहां से ज्ञान प्राप्‍त कर भगवान बुद्ध ने मानवता व शांति का संदेश दिया। बिहार की धरती वह पवित्र धरती है, जिसने हर कालखंड में नेतृत्‍व दिया है।

आगे योगी ने राम मंदिर की चर्चा करते हुए कहा कि हम कहते थे राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। इसमें बाधक थे- कांग्रेस, राजद, भाकपा मामले। हमने राम मंदिर का मार्ग प्रशस्‍त कर दिया है। हमने वादा किया था कि कश्‍मीर में पाक परस्‍त आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारेंगे। हमने ताे कर दिया।

योगी ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि तब बिहार में राजद की सरकार थी, गरीबों को राशन तो नहीं ही मिलता था, पशुओं का चारा भी गायब हो जाता था।

सभा में योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी उपस्थित रहे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago