बड़ी खबर

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पद से इस्तीफा दिया

Bharat Varta Desk : दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने निजी वजहों से इस्तीफा दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार के साथ अक्सर उनके टकराव की खबरें सामने आती रहती थीं।

अनिल बैजल IAS अधिकारी भी रहे हैं। उन्हें 31 दिसंबर 2016 को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने 31 दिसंबर 2021 को अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे किए थे। हालांकि यहां ये बात ध्यान रखना जरूरी है कि दिल्ली में उपराज्यपाल का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है। उनसे पहले दिल्ली के राज्यपाल नजीब जंग थे।

1969 बैच के आईएएस अधिकारी थे अनिल बैजल

अनिल बैजल साल 1969 बैच के आईएएस अधिकारी थे और वाजपेयी सरकार में केंद्रीय गृह सचिव रहे थे। इसके अलावा उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों में भी सेवाएं दीं। वह साल 2006 में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुए थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बैद्यनाथ और नाथवानी राज्यसभा चुनाव जीते

Bharat Varta Desk झारखंड में राज्यसभा चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित… Read More

5 hours ago

एस.डी. संजय बिहार के नए महाधिवक्ता

Bharat varta Desk विधि संवाददाता, पटना। बिहार सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारत सरकार के अतिरिक्त… Read More

5 hours ago

पटना का नाम बदलेगा, पाटलिपुत्र कहलाएगी राजधानी

Bharat varta Desk बिहार की राजधानी पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है.… Read More

1 day ago

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

4 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

1 week ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

1 week ago