
पटना संवाददाता: गुरुवार को बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के साथ अलग-अलग बैठकों के बाद अब स्पष्ट हो गया है कि मकर संक्रांति के ठीक दूसरे -तीसरे दिन बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. इसके साथ मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए भाजपा और जदयू विधायकों की जोड़-तोड़ तेज हो गई है.
हालांकि राजनीतिक गलियारे से यह बात निकल कर आ रही है कि संभावित मंत्रियों की सूची दोनों दलों में तैयार कर ली गई है. कल देर रात भूपेंद्र यादव दिल्ली लौटे हैं. बताया जा रहा है कि मंत्रियों की सूची भी उनके साथ गई है. खासतौर से भाजपा के मंत्रियों की सूची पर अंतिम मुहर दिल्ली में लगना है .
बताया जा रहा है कि और 17 – 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं.इनमें करीब 10 मंत्री भाजपा के होंगे और 7 -8 जदयू के. हालांकि जदयू के सूत्रों का दावा है कि कम विधायक होने के बाद भी मंत्रिमंडल में बराबर -बराबर का फार्मूला लागू होगा. इसका मतलब यह हुआ कि जितने मंत्री भाजपा से बनेंगे उतने ही जदयू से भी.
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More