राज्य विशेष

दरभंगा में भी गोली मारकर हत्या, सड़क पर उतरे लोग

एनएच को किया जाम

मुजफ्फरपुर संवाददाता: वैशाली के बाद दरभंगा में भी बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया. शनिवार को एक बार फिर बदमाश पुलिस पर भारी पड़े हैं. रूपेश हत्याकांड के बाद मचे तहलका से अपराधियों का मनोबल थोड़ा भी कम नहीं हुआ है. शुक्रवार को पटना में दिनदहाड़े गुलबी घाट पर बदमाशों ने जहां युवक को गोलियों से छलनी कर दिया था वहीं शनिवार को भी एक के बाद एक हत्या की घटना सामने आइ. वैशाली में जहां वकील को मार डाला वहीं दरभंगा में कुशेश्वरस्थान के चिगरी सिमराहा पंचायत के भुसकोरबा गांव युवक का बताया जा रहा है. मृतक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद नाराज लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे. उन्होंने सत्तीघाट के पास एसएच 56 को जाम कर दिया. प्रशासन और पुलिस के विरोध में नारे लगाए. लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. मृतक किसान थे. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली. घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

3 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

4 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

6 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago