बड़ी खबर

थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की जांच करेगा न्यायिक आयोग, पूर्व चीफ जस्टिस को जांच का जिम्मा, हेमंत सरकार का फैसला

रांची, भारत वार्ता संवाददाता :
साहिबगंज जिले में हुई महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की आत्महत्या मामले की जांच न्यायिक आयोग करेगा. मंगलवार को यह फैसला हेमंत सरकार ने लिया है. झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीके गुप्ता को 6 महीने के भीतर इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हेमंत सरकार ने न्यायिक जांच आयोग का गठन करते हुए उसकी अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी.
बता दें कि न्यायिक जांच आयोग के सदस्य बीके गुप्ता उत्तराखंड और हिमाचल हाई कोर्ट के भी चीफ जस्टिस रह चुके हैं. झारखंड के चीफ जस्टिस रहते उन्होंने 25 से अधिक न्यायिक पदाधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामले में एक साथ बर्खास्त करने की कार्रवाई की थी जो उस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना था. रूपा तिर्की आत्महत्या मामले को लेकर पूरे झारखंड में आंदोलन चल रहा है. कई आदिवासी संगठन रांची से लेकर दूसरे जिलों में इस मामले को सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे हैं. रूपा तिर्की के परिवार वाले और आदिवासी संगठन यह आरोप लगा रहे हैं कि रूपा तिर्की ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनका मर्डर हुआ है. परिवार वालों का यह भी आरोप है कि इस मर्डर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कई नजदीकी लोग शामिल हैं. पिछले महीने में हुई इस घटना में रूपा तिर्की अपने आवास में फंदे पर लटकती हुई पाई गई थी. परिजनों का आरोप है कि उन्हें मार का टांग दिया गया था.

साहिबगंज पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया था

हालांकि साहिबगंज पुलिस ने इसे अप्राकृतिक मौत के मामले के रूप में दर्ज किया. रूपा के परिवार वालों का यह भी आरोप है कि साहिबगंज की पुलिस दोषियों को बचा रही है. रूपा के परिवार वालों ने इसे हत्या का मामला मानते हुए सीबीआई से जांच कराने के लिए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago