
पटनाः बिहार के सारण जिले में गुरुवार को जदयू के नेता चंद्रिका राय की चुनाव प्रचार रैली के दौरान मंच टूट गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मंच पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से वह भरभराकर गिर गया। हालांकि किसी के गंभीर चोट की सूचना नहीं मिली है।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय के आने के कुछ समय बाद ही सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में यह घटना हुई और उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रैली में भारी संख्या में राय के समर्थकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजीव प्रताप रूडी भी मंच पर मौजूद थे।रूडी ने अपना भाषण खत्म किया था। इसके बाद राय की बारी थी। इससे पहले कि वह बोलना शुरू करते, कई लोग जदयू नेता को माला पहनाने के लिए मंच पर चढ़ गए। जैसे ही मंच पर भारी भीड़ हुई तो टूट गया। आपको बता दें, राज्य में चुनाव 28 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे हैं और तीन चरणों में होंगे। वहीं, नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव होंगे और इसके लिए नामांकन प्रक्रिया एक से आठ अक्टूबर के बीच चली। प्रदेश विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More