
पटना : बिहार में अपराधीयों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बड़े नेताओं के सरकारी बंगले तक पत्थरबाजी करने पहुंच जा रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र और विधायक तेज प्रताप यादव के 2 एम, स्टैंड रोड स्थित आवास पर रविवार की शाम कुछ लोगों ने पत्थरबाजी किया। करीब दस मिनट तक उनके घर के बाहर हंगामा होता रहा। गौरव यादव नामक युवक के खिलाफ तेज प्रताप के सहयोगी और युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सृजन यादव ने सचिवालय थाने में केस दर्ज कराया गया है। शिकायत में बताया गया है कि रविवार को शाम तेज प्रताप यादव के आवास में गौरव यादव अपने दस लड़कों के साथ जबरदस्ती आवास में घुस गया। सृजन ने कहा कि उन लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। सभी लाठी-डंडे लिए हुए थे और शराब के नशे में थे।
पटना के सबसे वीवीआईपी इलाके में तेज प्रताप यादव के आवास पर इस तरह से पत्थरबाजी की घटना से पुलिस के इक़बाल पर सवाल उठना लाजिमी है। तेज प्रताप यादव के आवास पर पत्थरबाजी करने वाले युवक गौरव यादव का युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सृजन यादव से किसी बात को लेकर पहले से चल रहे विवाद की भी बात कही जा रही है।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More