
Bharat Varta desk: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव ने कुशेश्वरस्थान में पार्टी की हार के लिए तेजस्वी यादव के करीबियों को जिम्मेदार ठहराया है। तेज प्रताप ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जगदानंद सिंह, सुनील सिंह और संजय यादव पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस हार से मेरे छोटे भाई तेजस्वी को कितना दर्द हो रहा होगा यह मैं ही जान सकता हूं। मेरे दिमाग पिता को भी प्रचार में लेते गए थे।उन्होंने कहा कि मैंने शुरू से ही कहा था कि पार्टी के कुछ लोग नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सबको साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हम लोगों की सहयोगी रही है। सोनिया गांधी जी से हमारी पिताजी को बातचीत होते रहती है। तेज प्रताप अपनी मां राबड़ी देवी के आवास में गए और लालू प्रसाद से मिले। वहां से निकलने के बाद पत्रकारों के समक्ष अपनी नाराजगी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि अभी घर के अंदर शिवानंद तिवारी पिताजी के साथ भोजन पा रहे हैं। ये लोग पार्टी को हानि करते हैं और मजे लेने के लिए पिताजी के पास आते भी हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More