तेजस्वी पर ललन सिंह का बड़ा हमला: बिल में घुस कर सिर्फ बयानबाजी करते नेता प्रतिपक्ष

पटना, भारत वार्ता संवाददाता: कोरोना संक्रमण वायरस से पस्त बिहार की जनता को राहत दिलाने के उपायों में सरकार पर फेल होने का आरोप लगाकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साध रहे हैं. ऐसे में जनता दल यू के अधिकांश प्रवक्ता और प्रमुख नेता तेजस्वी के आरोपों का जवाब देने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं लंबे समय बाद जदयू के वरिष्ठ नेता और संसद में पार्टी के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुख्यमंत्री के पक्ष में उतरे हैं उन्होंने तेजस्वी यादव पर करारा हमला किया है. उन्होंने कहा इतिहास गवाह है जब भी बिहार में कोई संकट आता है, तब तेजस्वी यादव बिल में घुस जाते हैं. बिल से ही वो बयानबाजी करते रहते हैं. ऐसे लोगों की नोटिस देने की दरकार नहीं है. ललन सिंह ने यह भी कहा है कि नेता प्रतिपक्ष कोई ज्ञानी पुरुष नहीं है ना ही हाई स्कूल पास है. ऐसे लोग मुसीबत की घड़ी में बिल में घुसकर सिर्फ बयानबाजी करते रहते हैं. उन्होंने कभी भी जनता के बीच रह सेवा का कोई काम नहीं किया है. कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए बिहार सरकार पूरी मुस्तैदी और तत्परता से काम कर रही है. लेकिन कुछ लोग सिर्फ बयानबाजी करके अपनी राजनीति चमकाने के फिराक में लगे हैं.

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago