
पटना: बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सरकार पर हमलावर रहे. उन्होंने कोरोना पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री से पूछा कि जब सरकार के स्वास्थ्य विभाग का सिस्टम अच्छा है तो कोरोना संक्रमित होने पर मुख्यमंत्री का परिवार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और ललन सिंह जैसे लोग पटना एम्स में क्यों गए?
मुख्यमंत्री की भतीजी 1 दिन में पॉजिटिव से नेगेटिव
इस पर मुख्यमंत्री ने अपनी भतीजी का किस्सा सुनाया . उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी की जांच में कोरोना पॉजिटिव आया था मगर जब उसे पटना एम्स भेजा गया तो एक ही दिन में जांच रिपोर्ट निगेटिव आई. मुख्यमंत्री की बात ने कोरोना जांच के संबंध में कई सवालों को जन्म दिया है.
हमको एबीसीडी का ज्ञान नहीं फिर भी 40 के नीचे चले गए
प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई बार तंज कसा. उन्होंने कहा कि
हमलोगों को ABCD का ज्ञान नहीं है, लेकिन फिर भी 40 के नीचे चले गये.अब हम XYZ सीख रहे हैं, फिर क्या होगा समझ जाइए. साथ ही कहा कि, केवल मुख्यमंत्री जी को ही सारा ज्ञान है. विपक्ष और जनता को क,ख,ग,घ का ज्ञान तो है ही नहीं.
50 वर्ष का नियम नेताओं पर लागू क्यों नहीं
तेजस्वी ने सरकार से पूछा कि जब 50 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों को जबरिया सेवानिवृत्ति देने की बात हो रही है तो यह नियम नेताओं पर क्यों नहीं लागू हो? 50 साल में मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और प्रतिपक्ष के नेता को क्यों नहीं रिटायर कराया जाए?
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More