
पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव सोमवार को 32 साल के हो गए. उनके जन्मदिन पर उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने बधाई दी वहीं दूसरी और उनके समर्थकों ने उन्हें कृष्णावतार बताया.
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रांची से फोन कर के तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया. सूत्रों ने बताया कि राजद सुप्रीमो से बात करने के लिए बेटे तेजेस्वी ने पिता को तीन बार फोन किया. रात 12 बजे आशीर्वाद लेने के लिए उन्होंने सेवादारों के नंबर में संपर्क किया. लेकिन तब तक लालू प्रसाद सो चुके थे. इसके बाद सुबह छह बजे उन्होंने दोबारा फोन किया. लेकिन पिता से बात नहीं हो सकी. वहीं नींद खुलने के बाद लालू प्रसाद ने खुद तेजेस्वी को फोन मिला जन्मदिन की बधाई दी और आशीर्वाद दिया. उन्होंने बेटे को कहा कि बिहार की जनता उसे जन्मदिन का तोहफा 10 नवंबर को देगी. परिवार के सदस्यों ने भी 12 बजे रात में ही तेजस्वी का जन्मदिन मनाया.
उधर सुबह से ही कार्यकर्ता के कार्य कर तेजस्वी का जन्मदिन मना रहे हैं. वे तेजस्वी यादव को भावी मुख्यमंत्री मान कर खासा उत्साहित हैं. रविवार से ही तेजस्वी के जन्मदिन के बधाई के पोस्टर पटना में जगह-जगह लगाए गए हैं. कई पोस्टरों में उन्हें कृष्णावतार बताया गया है. राजद और कांग्रेस के के कई नेताओं और उनके परिजनों व रिश्तेदारों ने टेलीफोन कर तेजस्वी को बधाई दी और मुख्यमंत्री बनने की अग्रिम शुभकामना. यहां बता दें कि तेजस्वी ने 1 दिन पूर्व अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने का फैसला किया था.
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More