बड़ी खबर

तारापुर में आरजेडी आगे, कुशेश्वरस्थान में जेडीयू भारी, कांग्रेस साफ

Bharat Varta Desk: बिहार विधान सभा के उपचुनाव की वोटों की गिनती में तारापुर में आरजेडी आगे है तो कुशेश्वरस्थान में जेडीयू भारी दिख रहा है। कांग्रेस कुशेश्वरस्थान से भी आउट हो गई है।
तारापुर में सातवें राउंड की वोटों की गिनती में आरजेडी के अरुण कुमार साह जेडीयू के राजीव कुमार सिंह से
3744 वोटों से आगे हैं।
कुशेश्वरस्थान में 9वें दौर की गिनती के बाद जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी 7501 मत से आगे चल रहे हैं। आरजेडी को 17567 मत मिले हैं। वहीं, जेडीयू प्रत्याशी के खाते में 25068 मत अब तक आए हैं। अब तक 52000 से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है।

कांग्रेश साफ

बिहार की जिस कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट को कांग्रेस ‘अपनी सीट’ बताती रही है वहां चौथे राउंड के बाद उसके उम्मीदवार चौथे नम्बर पर हैं। तीसरे नंबर पर चिराग पासवान के उम्मीदवार हैं। इसी सीट को लेकर कांग्रेस और आरजेडी में गठबंधन टूटा था। तारापुर में भी कांग्रेस का बुरा हाल है।

मतगणना के पहले लालू ने किया जीत का दावा
इधर मतगणना शुरू होने के पहले पटना स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास में पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अपनी पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को दरभंगा और जगदा भाई यानी जगदानंद सिंह को मुंगेर भेजा गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

2 days ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

2 days ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

3 days ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

7 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 week ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

1 week ago