स्वास्थ्य

डॉ प्रणव को बेस्ट फिजियोथैरेपिस्ट का अवार्ड, भागलपुर को बेस्ट जिला का सम्मान


Bharat Varta desk:

इंडियन एसोसिएशन ऑफ फियोथेरपीसिस्ट्स ,बिहार शाखा के द्वारा पटना के जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान में विश्व फिजियोथेरेपी सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूरे बिहार के लगभग 300 फियोथेरपीसिस्ट्स ने शिरकत किया। इस मौके पर भागलपुर के  फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ प्रणव कुमार को “बेस्ट क्लीनिशन” का अवार्ड दिया गया। डॉ प्रणव कुमार विगत 2004 से (18 वर्ष) से भागलपुर में काम कर रहे हैं। इन्होंने 100 से ज्यादा निःशुल्क फिजियोथेरेपी चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर हजारों मरीजों को सेवा प्रदान की है और उनको दर्द मुक्त किया है । समय समय पर डॉ कुमार देश के बड़े शहरों से सुपर स्पेशलिस्ट को बुला कर भागलपुर के जनता को  चिकित्सा सेवा मुहैय्या कराया है। पटना के इस आयोजन में डॉ प्रणव कुमार ने ऑस्टेओरथितिस से बचाव टॉपिक पर व्याख्यान दिया।

  विश्व फिजियोथेरेपी दिवस 8 सितंबर को भागलपुर में किये गए आयोजन को बिहार के अन्य जिलों की तुलना में सर्वोत्तम पाया गया। इसीलिए भागलपुर को “बेस्ट डिस्ट्रिक्ट “के अवार्ड से नवाजा गया।  इस आयोजन में भागलपुर फिजियो क्लब के संरक्षक डॉ बी. पी .सिंह को   लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया , जो विगत 45 वर्षों से भागलपुर में अपनी सेवा दे रहे हैं। वे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से सेवानिवृत्त फ़िज़ियोथेरेपिस्ट हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 hours ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

22 hours ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 day ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

2 days ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

3 days ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योगमय हुआ देश, कोलकाता में पीएम मोदी, बोले- ‘लोगों को जोड़ना योग की ताकत’

Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More

4 days ago