Oplus_131072
Bharat Varta Desk : राष्ट्रीय सगठन ने आज रांची में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। रांची के पुलिस एसोसिएशन के सभागार में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड हाई कोर्ट के सेवानिवृत न्यायमूर्ति डॉ एसएन पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला अधिकारों की रक्षा किसी भी सरकार भी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
महिलाओं के प्रति संवेदनशील बने पुलिस : नौशाद आलम
झारखंड के डीआईजी, कार्मिक नौशाद आलम ने इस मौके पर कहा कि महिलाओं के पुलिस को अधिक से अधिक संवेदनशील होने की जरूरत है। उन्होंने अपने फील्ड पोस्टिंग के दौरान यह सुनिश्चित कराया था कि थानों में महिला मामलों के प्रति पुलिस तंत्र अत्यधिक जागरूक और मानवीय काम करें।
,सीआईडी, डीआईजी संध्या रानी मेहता ने भी समारोह को संबोधित किया। संगठन की अध्यक्षा साधना ओझा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं संगठन के स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य
महिलाओ को सम्मान एवं आत्म निर्भर बनाने को लेकर जागरूकता पैदा करना है। इस मौके पर झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आई उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने महिलाओं को सशक्त होने के लिए काम किया है।
Bharat varta Desk हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से 15 करोड़ कैश मिलने… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने आईपीएस अधिकारी नैयर हसनैन खान को एक बार फिर… Read More
Bharat varta Desk भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि श्री… Read More
कलाकारों ने एक सुर में कहा, फूहड़ गानों से दूषित हो रहा समाज, इनपर लगाम… Read More
Bharat varta Desk छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दो अलग-अलग… Read More
Bharat varta Desk केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली लगने से गुरुवार (20… Read More