डॉनल्ड ट्रंप के निजी सलाहकार निकली कोरोना पॉजिटिव, ट्रंप ने परिवार सहित खुद को किया क्वारंटीन

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया ट्रम्प समेत क्वारंटीन हो गए हैं. उन पर कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है. उनके एक करीबी सलाहकार होप हिक्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राष्ट्रपति के भी कोरोना पॉजिटिव होने का शक है. होप के पॉजिटिव आने के बाद ट्रम्प दंपति ने गुरुवार देर रात टेस्ट करवाया है. ट्रम्प ने गुरुवार की देर रात कहा कि वह क्वारंटीन में जाएंगे क्योंकि उनकी एक सलाहकार पॉजिटिव पाई गई हैं.राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्वीट किया, “होप हिक्स, जो एक छोटे से ब्रेक के बिना भी इतनी मेहनत कर रही हैं, अभी-अभी कोविड -19 पॉजिटिव पाई गई हैं.उन्होंने आगे लिखा, “फर्स्ट लेडी और मैं टेस्ट रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इस बीच हमलोग क्वारंटीन में जा रहे हैं.”डोनाल्ड ट्र्म्प ने ये नहीं बताया है कि वो कितने दिन के लिए आइसोलेशन में रहेंगे. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट 14 दिन के क्वारंटीन की सलाह देते हैं.

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

6 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago