स्वास्थ्य

डॉक्टर ने पर्ची पर लिखा- ठीक होकर घर जाना तो एक पेड़ जरूर लगाना ताकि ऑक्सीजन की कमी ना हो, वायरल हुई पर्ची

भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क: कोरोनावायरस महामारी के इलाज के लिए देशभर में ऑक्सीजन संकट एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है. इसके साथ पर्यावरण संकट पर्यावरण जागरूकता और पर्यावरण सुरक्षा पर भी काफी बहस हो रही है. इन सबके बीच एक डॉक्टर ने अपने प्रिसक्रिप्शन में जो सुझाव दिया वो बेहद प्रेरणादायी है. दरअसल मुंबई के लोनावला में एक डॉक्टर ने मरीज के पर्चे पर मराठी में लिखा है- जब तुम ठीक हो जाओगे तो एक पेड़ लगाना तो कभी ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी. बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में पर्यावरण सुरक्षा का मुद्दा और भी अधिक अहम है. यहां जंगल और पेड़ पौधे देश के औसत दर से काफी कम है. सरकारी तंत्र की मिलीभगत से बिहार और झारखंड में पिछले चार-पांच दशकों में जंगल और हरियाली को उजाड़ने का काम हुआ है.

झारखंड में खासतौर से पहाड़ और जंगलों को नष्ट करने का सिलसिला आज भी जारी है इसमें शामिल माफियाओं को सरकार के महत्वपूर्ण लोगों का संरक्षण है. लेकिन लगातार ऑक्सीजन के भीषण संकट ने लोगों को यह आगाह किया है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति के जो प्राकृतिक स्रोत है उन्हें समय रहते नहीं बचाया तो आने वाले समय में पूरी मानवता संकट में फसेगी.

Kumar Gaurav

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

13 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago