
सेंट्रल डेस्क : एक नामचीन डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने को खत्म कर लिया. यह सनसनीखेज घटना शनिवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के राशिन में हुई है. घटना को लेकर आम लोगों से लेकर पुलिस तक हैरत में है.
डॉक्टर का नाम महेंद्र थोरात है. डॉक्टर ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को ज़हर की सुई लगा कर हत्या कर दी. फिर अपने को सुई देकर मार डाला.
उनकी पत्नी का नाम वर्षा, बड़े बेटे का नाम कृष्णा और सबसे छोटे बेटे का नाम केवल्य था. वे नामचीन डॉक्टर थे . उनके यहां मरीजों की भीड़ लगी रहती थी . सुबह से रात तक वे मरीज देखते थे . उन्हें सेवा और परोपकार के लिए भी जाना जाता था . वे गरीबों के डॉक्टर के रूप में भी मशहूर थे . शनिवार को जब मरीज डॉक्टर के यहां पहुंचे तो पूरे परिवार को मरा हुआ पाया. पुलिस ने घर में एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें पाया गया है कि उन्होंने अपनी पत्नी के सहयोग से पूरे परिवार को खत्म किया है. पहली नजर में पुलिस को आत्महत्या के कारण समझ में नहीं आ रहे हैं. यह पता चला है कि उनके 18 साल के एक बेटे को कान से कम सुनाई पड़ता था. इसके कारण पूरा परिवार तनाव में था. इस समस्या को लेकर उन्हें सामाजिक ताना भी मिलते थे.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More