पॉलिटिक्स

डैमेज कंट्रोल की कोशिश, जदयू ने नीरज को बनाया मुख्य प्रवक्ता, संजय सिंह की छुट्टी, अरविंद निषाद भी लाए गए


पटना, भारत वार्ता संवाददाता: केंद्र में आरसीपी सिंह के मंत्री बनने के बाद जदयू में उठापटक शुरू हो गई है। केंद्र में मंत्री बनने से वंचित सांसद ललन सिंह आज जहां पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुंचे वहीं दूसरी ओर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता पद से विधान पार्षद संजय सिंह की छुट्टी करते हुए विधान पार्षद नीरज कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पहले इस पद पर थे मगर कुछ दिनों पहले उन्हें हटाकर विधान पार्षद संजय सिंह को इस पद पर आसींन किया गया था। लेकिन आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें हटाकर नीरज कुमार को फिर से इस पद पर बिठाया है। इसके साथ पहले वाली कमेटी में प्रदेश प्रवक्ता रहे अरविंद निषाद पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि विधान पार्षद नीरज कुमार सांसद ललन सिंह के नजदीकी हैं और उन्हीं की बिरादरी के हैं। इसलिए असंतोष को कम करने के लिए नीरज कुमार को फिर से मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। नीरज पिछली सरकार में सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री थे। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनके बेटे और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ज्यादा पर लगातार हमलावर रहे हैं। इसके बाद भी नीरज को पहले मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया और बाद में मुख्य प्रवक्ता पद से चलता कर दिया गया। इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा का बाजार गर्म था। नीरज को मुख्य प्रवक्ता के पद पर बिठाकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की गई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 week ago