ब्रेकिंग न्यूज़

डीआईजी,उपायुक्त व एसएसपी ने किया कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण

जमशेदपुर। संवाददाता
जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत कंटेनमेन्ट जोन का निरीक्षण आज डीआईजी कोल्हान राजीव रंजन सिंह द्वारा किया गया एवं कोविड-19 संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने सीतारामडेरा थाना में संचालित पुलिस किचेन का भी निरीक्षण किया एवं पुलिस कर्मियों की हौसलाअफजाई की।
उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री एम तमिल वाणन द्वारा न्यू सीतारामडेरा कंटेनमेन्ट जोन का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निदेशित करते हुए कहा कि सरकार के दिए गए निर्देशों के आलोक में प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए घर-घर सर्वे का कार्य सम्पन्न कराएं। सभी घर में मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जांच सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।
उपायुक्त ने बताया कि कंटेनमेन्ट जोन के सभी घरों में आवश्यक राशन की उपलब्धता कंट्रोल रूम के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। कंटेनमेन्ट जोन से सटा बफर जोन भी बनाया गया है। कंटेनमेन्ट जोन में जहां आवागमन प्रतिबंधित रहेगा वहीं बफर जोन में लोग सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक अपनी गतिविधि जारी रख सकेंगे।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा की काफी पुख्ता व्यवस्था यहां की गई है। 24 ’ 7 फोर्स और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। विधि व्यवस्था के संधारण हेतु पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Anupam

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago