
Bharat varta desk:
आयकर विभाग को उप मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों और कुछ अन्य कारोबारियों के पास 184 करोड़ रुपए की ऐसी संपत्ति का पता चला है जिसका कोई हिसाब-किताब मौजूद नहीं है।
छानबीन में बेनामी लेनदेन का भी पता चला है। आयकर छानबीन के दौरान 2.13 करोड़ रुपए नगद बरामद किये गये हैं। इसके अलावा 4.32 करोड़ रुपए के जेवरात भी जब्त किए गए हैं। इन पैसों और गहनों का भी कोई हिसाब किताब नहीं है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर टैक्सेज (सीबीडीटी) ने एक बयान में बताया कि बीते 7 अक्टूबर को मुंबई, पुणे, बारामती, गोवा और जयपुर में करीब 70 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।
छापेमारी में बरामद कुछ अहम दस्तावेजों से दो ग्रुपों के पास करीब 184 करोड रुपए का पता चला है जिसका कोई हिसाब मौजूद नहीं है। जिनके यहां छापेमारी हुई है उनमें कई लोग महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के रिश्तेदार हैं और रियल स्टेट के कारोबारी। छापेमारी के दिन डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा था कि इनकम टैक्स ने उनकी तीन बहनों के ठिकानों पर छापेमारी की है।इनमें से एक कोल्हापुर जिले और दो अन्य महाराष्ट्र के पुणे जिले में रहती हैं।
उन्होंने कहा कि सालों पहले जिन बहनों की शादी हो गई । अपने परिवार के साथ जीवन पसंद कर रही हैं। उनके यहां इनकम टैक्स में क्यों रेड किया यह उन्हें समझ में नहीं आ रहा है। यदि उनके यहां अजित पवार का रिश्तेदार होने के कारण रेड पड़ा है तो महाराष्ट्र की जनता को यह समझना चाहिए कि केंद्रीय एजेंसियों का किस हद तक दुरुपयोग किया जा रहा है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More