बड़ी खबर

डा.मनीष रंजन को भवन निर्माण और अजय सिंह को कैबिनेट सचिव का भी जिम्मा, साहिबगंज, जमशेदपुर, चाईबासा डीसी समेत कई आईएएस अधिकारी बदले

bharay varta desk:

झारखंड की चंपई सोरेन की सरकार ने सचिव रैंक के अधिकारियों, कुछ डीसी समेत कई आईएएस अधिकारियों को बदल दिया है। कैबिनेट के प्रधान सचिव से वंदना डाडेल को हटाकर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह को इस विभाग का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। वंदना वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रधान सचिव बनाई गईं हैं। इसी तरह राजस्व सचिव डॉ मनीष रंजन को भवन निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शिक्षा विभाग के प्रभारी सचिव उमाशंकर सिंह को सिद्धो-कान्हू कृषि वनोपोजक सहकारी संघ, रांची के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ साहिबगंज, जमशेदपुर, लातेहार और चाईबासा के डीसी को भी बदल दिया गया है। साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव को उच्च शिक्षा निदेशक बनाया गया है जबकि गुमला के डीडीसी हेमंत सती को साहिबगंज का नया डीसी बनाया गया है। हेमंत साहिबगंज में सदर एसडीओ रह चुके हैं। अधिकारियों के ट्रांसफर का लिस्ट संलग्न है-

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

6 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

7 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago