Categories: अपराध

डासना मंदिर में यति नरसिंहानंद के शिष्य पर चाकुओं से हमला, पास में ही सो रहे थे नरसिंहानंद

भारत वार्ता डेस्क : गाजियाबाद के डासना इलाके में बने मंदिर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बच गया जब मंदिर के प्रांगण में बिहार से आए एक साधु पर अज्ञात हमलावर ने अल सुबह चाकू से हमला कर दिया। आपको बता दें डासना का प्राचीन देवी मंदिर है जिसके स्वामी नरसिंहानंद अपने बेबाक बयानों के चलते कई बार सुर्खियों में रहे हैं जिसके चलते मंदिर की सुरक्षा में हमेशा पुलिस बल भी तैनात रहता है , मगर बिहार से आए स्वामी नरेश आनंद जो कि नरसिंहानंद के शिष्य हैं उन पर आज अलसुबह मंदिर प्रांगण के बाहर सोते समय अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में नरेश आनंद को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है लेकिन बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि डासना का देवी मंदिर जो कि हमेशा चर्चा का विषय रहता है और खुद इस के महंत नरसिंहानंद जो कि कई बार सुर्खियों में भी रहे हैं जिसके चलते ना सिर्फ मंदिर बल्कि स्वामी नरसिंहानंद की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहती है ऐसे में मंदिर के पास ही सो रहे साधु पर जानलेवा हमला करने वाला अज्ञात हमलावर आसानी से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया हालांकि पुलिस तफ्तीश की बात कह रही है लेकिन जिस तरीके से मंदिर प्रांगण में सो रहे साधु पर जानलेवा हमला हुआ वह अपने आप इस बात को बयां करता है कि पुलिस अपने काम में किस कदर लापरवाही बरत रही है।

हालांकि यति नरसिंहानंद सरस्वती का कहना है कि उन्ही पर हमला करने आए थे बदमाश.. क्योंकि जब नरसिंहआनंद के शिष्य नरेश आनंद पर हमला हुआ तब वह भी उसी आश्रम में सो रहे थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago