बड़ी खबर

डायन कह कर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या

Bharat varta Desk

बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अंधविश्वास के चक्कर में पांच लोगों की जान चली गयी है. दरअसल पूर्णिया के मुफस्सिल थाना के रजीगंज पंचायत के टेटगमा में डायन बताकर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार करीब 250 लोगों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों को घेरा और पीट-पीटकर, जलाकर हत्या कर दी. पुलिस ने तीन शवों को नदी किनारे बरामद कर लिया है.

जानकारी के अनुसार मारे गए लोगों में बाबूलाल उरांव, उनकी पत्नी सीता देवी, मां कातो मसोमात, बेटा मनजीत उरांव और बहु रानी देवी शामिल हैं. इनकी हत्या डायन के आरोप में की गई. बताया जा रहा है कि गांव के 250 से अधिक लोगों ने इन्हें घेरकर मारा. जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी जुटी है. पुलिस ने तांत्रिक नकुल उरांव समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago