
Bharat Varta Desk: जमालपुर -हावड़ा सुपर एक्सप्रेस के एसी बोगी में एक व्यक्ति 3 किलो चांदी और 14.50 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है। रेल सुरक्षा बल ने यह कार्रवाई झारखंड के साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात की है। छानबीन में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम जितेंद्र साह है जो हावड़ा के टिकियापाड़ा का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह भागलपुर स्टेशन पर चढ़ा था। आभूषण और कैश अपने बहनोई अमित गुप्ता को देने जा रहा था, जो कोलकाता में नलिनी सेठ रोड बड़ा बाजार स्थित ज्वैलरी दुकान से सोने चांदी का कारोबार करते हैं. लेकिन इसके संबंध में वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।
भागलपुर, मुंगेर तस्करी के गढ़
इसके पहले भी भागलपुर से कोलकाता और कोलकाता से भागलपुर लाए जा रहे आभूषण जब किए गए हैं। जानकारी के अनुसार भागलपुर, मुंगेर और पश्चिम बंगाल के बीच बड़े पैमाने पर आभूषण की तस्करी होती है। सोने के बिस्कुट, सोना, चांदी ट्रेनों के जरिए तस्करी किए जाते हैं। इसमें भागलपुर, मुंगेर के कई आभूषण कारोबारी शामिल है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More