रांची संवाददाता : टोक्यों में होनेवाले ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में छह सदस्यों को शामिल किया गया है। जिनमें तीन खिलाड़ी पुरुष वर्ग से और तीन खिलाड़ी महिला वर्ग में शामिल किए गए है। इस टीम की सबसे खास बात यह है कि जिन तीन महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है, वह सभी एक ही प्रदेश का प्रतिनिधित्व करती हैं।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन घोषित इस टीम में चुनी गई तीनों विमेंस खिलाड़ी झारखंड से जुड़ी हैं। पुणे में हुए तीन दौर के ट्रायल के बाद घोषित महिला रिकर्व आर्चरी टीम में झारखंड की दीपिका कुमारी, कोमालिका बारी और अंकिता भक्त को शामिल किया गया है।
वहीं, पुरुष टीम में सेना (एसएससीबी) के दो तीरंदाज प्रवीण जाधव व तरुणदीप राय शामिल हैं। जबकि, तीसरे पुरुष सदस्य के रूप में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के अतनु दास को रखा गया है। पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड से चुने गये पुरुष तीरंदाज अतनु दास दीपिका कुमारी के पति है। तीरंदाज कोमालिका बारी और अंकिता भकत का चयन पहली बार ओलिंपिक खेलों के लिए किया गया है। जबकि, झारखंड की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी तीसरी बार ओलिंपिक खेलों में हिस्सा लेगी। दीपिका इससे पहले 2012 और 2016 के ओलंपिक में हिस्सा ले चुकी हैं।
Bharat varta Desk हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से 15 करोड़ कैश मिलने… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने आईपीएस अधिकारी नैयर हसनैन खान को एक बार फिर… Read More
Bharat varta Desk भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि श्री… Read More
कलाकारों ने एक सुर में कहा, फूहड़ गानों से दूषित हो रहा समाज, इनपर लगाम… Read More
Bharat varta Desk छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दो अलग-अलग… Read More
Bharat varta Desk केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली लगने से गुरुवार (20… Read More