देश दुनिया

टेक्सास में एक लड़के ने अंधाधुंध फायरिंग कर अपने ही स्कूल के 21 छात्रों की कर दी हत्या, अमेरिका में 4 दिनों का राष्ट्रीय शोक

Bharat varta desk: अमेरिका के टेक्सास में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 18 साल के लड़के ने अंधाधुंध फायरिंग कर अपने ही स्कूल के 21 लोगों की जान ले ली। घटना से अमेरिका में हड़कंप मच गया। देश में 4 दिन का राष्‍ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि मंगलवार दोपहर उवाल्डे शहर में एक 18 वर्षीय युवक ने स्कूल में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जिसमें 18 बच्चे शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने हमलावर को मारने का दावा किया है। हमलावर ने दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को अपनी गोली का निशाना बनाया। इस दर्दनाक घटना के बाद राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि एक राष्ट्र के तौर पर हमें पूछना चाहिए कि गन लॉबी के खिलाफ हम कब खड़े होंगे और वो करेंगे जो हमें करना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चे को कभी नहीं देख पाएंगे। यह वक्त है जब हमें इस दर्द को एक्शन में बदलना है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

2 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago