
Oplus_131072
Bharat varta Desk
टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें पार्टी के सभी बागी सांसदों के नाम हैं. 19 सांसदों की इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का है. इसके अलावा यूसुफ पठान, सायोनी घोष जैसे नाम भी लोगों को चौंका रहे हैं. लोसकभा स्पीकर को दी गई एक चिट्ठी में इन सभी सांसदों के हस्ताक्षर हैं. 19 सांसदों की इस लिस्ट में कई दिग्गज कुछ समय पहले तक दीदी के गुणगान करते नहीं थकते थे.
काकोली घोष (बारासात)
जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)
खलीलुर रहमान (जंगीपुर)
यूसुफ पठान (बहरामपुर)
अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद)
पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
बापी हलदार (मथुरापुर)
सायोनी घोष (जादवपुर)
माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)
मिताली बाग (आरामबाग)
दीपक अधिकारी (घाटाल)
कालीपद सोरेन (झाड़ग्राम)
जून मालिया (मेदिनीपुर)
अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)
डॉ. शर्मिला सरकार (बर्धमान पूर्व)
शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)
असित कुमार माल (बोलपुर)
शताब्दी रॉय (बीरभूम)
रचना बनर्जी (हुगली)
इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का है. कभी बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शुमार शत्रुघ्न जब से टीएमसी गए, तब से दीदी के कट्टर समर्थकों में रहे हैं. दीदी पर हुए सियासी हमले का उन्होंने तगड़ा पलटवार किया है. हालांकि इधर कुछ समय से वे भी ‘खामोश’ ही थे. चुनाव में भी वे उतने एक्टिव नहीं दिखे, जितना होना चाहिए था. यूसुफ पठान दो दिन पहले तब सुर्खियों में आए जब खबर फैली कि उन्हें ममता दीदी के लिए बहरामपुर सीट छोड़ने के लिए कहा गया है. 24 घंटे की चुप्पी के बाद उन्होंने भी सफाई दी कि उन्हें ममता बनर्जी ने ऐसा करने के लिए नहीं कहा.
आज सुबह ही टीएमसी कोटे से राज्यसभा सांसद रहीं सुष्मिता देब ने भी पार्टी से रिजाइन कर दिया. दोपहर होते-होते ‘दिल में है काबा आंखों में मदीना’ गाना गाने वाली एक्टर सायोनी घोष के भी ममता दीदी से दूरी बनाने की खबरें आने लगीं. कुल मिलाकर ममता बनर्जी के लिए ये बेहद मुश्किल वक्त है. 3 दिन दिल्ली में बिताकर आज ही ममता कोलकाता लौटी हैं. सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद एक कयास ये भी लगने लगे कि टीएमसी का कांग्रेस में विलय हो सकता है. हालांकि अभी तक इस संबंध में कहीं से कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More