
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : “टिकाऊ खेती, खुशहाल किसान” विषय पर रविवार को जदयू का वर्चुअल सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटनकर्ता जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने किया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने की। कार्यक्रम को आईसीएआर के पूर्व डायरेक्टर जेनरल डॉ. मंगला राय एवं आईआरआरआई के डायरेक्टर डॉ. सुधांशु सिंह ने जूम ऐप के माध्यम से विशेष तौर पर संबोधित किया।
इस मौके पर जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में विधानपार्षद संजय गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार आर्य, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, चंदन कुमार सिंह, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप, जदयू प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी मनोज कुमार, किसान प्रकोष्ठ उत्तर बिहार के अध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह एवं दक्षिण बिहार के अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन नंदकिशोर कुशवाहा ने किया। इस आयोजन से जूम ऐप के माध्यम पूरे राज्य से जदयू किसान प्रकोष्ठ के 1000 पदाधिकारी जुड़े थे, वहीं विभिन्न फेसबुक पेज के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों ने इसे लाइव देखा।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More