
रांची संवाददाता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज वीर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह के 163वीं शहादत दिवस के मौके पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि इन वीर सपूतों की शहादत अतुल्य है। यह हमसभी की जिम्मेवारी है कि हम उनके संघर्ष, आदर्श, समर्पण और बलिदान को व्यर्थ न जाने दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड महापुरुषों, वीरों तथा शहीदों का राज्य है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक रहे अमर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई। अंग्रेजी शासन व्यवस्था के खिलाफ वर्ष 1857 के विद्रोह में इन वीर सपूतों ने अपनी बहादुरी और शौर्य का लोहा मनवाते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे किए। ऐसे वीर सपूतों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इन वीर सपूतों के आदर्श, समर्पण और दिखाए रास्ते पर चलकर ही सशक्त समाज, राज्य एवं देश का निर्माण किया जा सकता है।
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More