
विधायकों ने तैयार किया विकास कार्यो का लेखा-जोखा
झारखण्ड में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बने 29 दिसम्बर को एक साल पूरा हो जाएगा। इस एक साल में सरकार अपनी उपलब्धियों को खंगाल रही है। इसी क्रम में गठबंधन सरकार के सहयोगी दल कांग्रेस ने बुधवार को अपने विधायकों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस विधायक दल के नेता अलमगीर आलम ने की। विधायकों ने अपने क्षेत्र में किए गए कार्य को भी इस बैठक के दौरान रखा।विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि 29 दिसंबर को झारखंड सरकार के 1 साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में सभी विभाग की समीक्षा भी हो चुकी हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 12 दिनों तक अपनी अध्यक्षता में सभी विभागों का लेखा-जोखा लिया है। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के वजह से 10 महीनों में विकास की जो गति कम हुई है, उसे तेज करने का प्रयास जारी है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More