Categories: बड़ी खबर

झारखंड में 30 आईपीएस अधिकारी बदले

Bharat varta Desk

सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. डीजी स्तर से लेकर जिला स्तर तक 30 आईपीएस का तबादला किया गया है. इसमें डीजी,एडीजी, आईजी, डीआईजी, और एसपी रैंक के अधिकारी शामिल है. डीजीपी अनुराग गुप्ता से सीआईडी और एसीबी दोनों डीजी का प्रभार वापस ले लिया गया है. वहीं राकेश रंजन को रांची एसएसपी बनाया गया है जबकि आईपीएस सौरव को देवघर का एसपी बनाया गया है

कौन कहां गया

वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

आईपीएस सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया.

आईपीएसू प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया.

रांची आईजी मनोज कौशिक आईजी सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

बोकारो आईजी के पद पर पदस्थापित क्रांति कुमार गढ़देशी आईजी मानवाधिकार बनाया गया.

नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर स्थापित किया गया.

दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया.

सीआईडी आईजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया और वह जेल आईजी के प्रभार में रहेंगे.

सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया.

आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया.

सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को डीआईजी, एसआईबी बनाया गया.

चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया.

शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी एसआईबी बनाया गया.

चौथे मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.

पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश.

देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया.

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया.

आईपीएस अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.

एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया.

अमित रेनू को चाईबासा एसपी बनाया गया.

श्री सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया.

रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया.

दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.

अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया.

रांची के ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया.

मनोज स्वर्गियारी जैप तीन गोविंदपुर कमांडेंट बनाया गया.

मूमल राजपुरोहित को जैप आठ का कमांडेंट बनाया गया.

आईपीएस पारस राणा को सिटी एसपी रांची बनाया गया और उन्हें जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.रा

केश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया और साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago