
रांची संवाददाता: भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के तत्वाधान में शनिवार को “सुबुद्धि यज्ञ“ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि, जिस तरह से झारखंड प्रदेश में जंगलराज का वातावरण व्याप्त है। लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बच्चियों एवं महिलाओं के ऊपर अपराध धड़ल्ले से हो रहे हैं और राज्य के मुखिया मौन होकर ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। इन पर दुर्बुद्धि की साया व्याप्त है। इसलिए हम लोग आज इस यज्ञ के माध्यम से भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारे प्रदेश के मुखिया को सुबुद्धि प्रदान करें, ताकि वह सरकारी तंत्र का उचित प्रयोग कर महिलाओं एवं जनता के ऊपर हो रहे अत्याचार एवं प्रदेश में चारों ओर व्याप्त भय को कम कर सकें।इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, सूर्य प्रभात, मंत्री अमित कुमार, पवन पासवान, प्रवक्ता मिंटू चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी अमिताभ कु0 धीरज, आई टी प्रभारी श्वेतांक गर्ग, भाजयुमो रांची महानगर महामंत्री रॉमीत नारायण सिंह, उपाध्यक्ष टुनटुन यादव, मंत्री रजनी अनांद, देवराज सिंह, रवनीत सिंह, निर्भय सिंह, उज्ज्वल सिंह ,राहुल सिन्हा चंकी,सुमन बखला,पंकज चौधरी,कमलजीत ,रोहित ठाकुर,अखिलेश पांडेय आदी उपस्थित थे।
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More
Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More