
रांची संवाददाता: झारखंड में भी भारत बंद का मिला-जुला असर है. राजधानी रांची समेत सभी जिलों में शहर की दुकानें बंद है. सड़कों पर वाहन कम चल रहे हैं. ट्रेन यातायात पर भी प्रभाव पड़ा है.
कुछ ट्रेनें हटिया स्टेशन पर ही खड़ी है.रांची स्टेशन पर ट्रेनों से उतरे यात्री वहीं पर फंसे हुए हैं क्योंकि उन्हें शहर में जाने के लिए गाड़ियां नहीं मिल रही हैं .
सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस और राजद बंद के समर्थन में है. उपराजधानी दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के कार्यकर्ता बाजार बंद कर आते देखे गए .कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रांची में प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे के नेतृत्व में अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया.देवघर में राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया तो दूसरे जिलों में भी बाजार, सड़क यातायात ,स्कूल, कॉलेज और बैंकों पर बंद का मिलाजुला असर देखा जा रहा है. सड़क पर उतरे महागठबंधन दलों के कार्यकर्ता केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री के विधानसभा जिले में झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया। पंकज मिश्रा ने बताया कि हम लोग अन्नदाता किसानों के समर्थन में आज संपूर्ण रूप से चक्का जाम किया है। यहां भी कांग्रेस झामुमो वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा है।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More