
Oplus_131072
Bharat varta Desk
झारखंड सरकार ने मंगलवार को एटीएस के तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया है. डीएसपी पर बिहार के औरंगाबाद जिले के यवक ने गंभीर आरोप लगाये थे. युवक का आरोप था कि डीएसपी कुमार के उसकी पत्नी से नजदीकी संबंध हैं. वह रात-रातभर उनकी पत्नी से फोन पर बात करते हैं. जब वे इसका विरोध करते थे तो डीसएपी उसे जान से मारने की धमकी देते थे.
युवक का कहना है कि डीएसपी की इस हरकत और धमकी से काफी वह परेशान है और उसका दांपत्य जीवन टूटने के कगार पर पहुंच गया है.औरंगाबाद के युवक ने इस मामले की शिकायत झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग व पुलिस मुख्यालय से की थी. झारखंड सरकार ने पीड़ित युवक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी.
रिपोर्ट आने के बाद एटीएस के तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने के प्रस्ताव को सीएम ने मंजूरी दे दी.
बता दें कि एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण सुमन गुप्ता की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय टीम में सीआईडी के आईजी असीम विक्रांत मिंज व डीआईजी रांची अनूप बिरथरे थे.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More